{"_id":"68b687255fca4665430234c6","slug":"video-students-were-administered-cleanliness-oath-in-fatehabad-2025-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में विद्यार्थियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में विद्यार्थियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
नगर परिषद की तरफ से स्वच्छ हरियाणा अभियान के तहत राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा में स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई। इस दौरान जिला नगर आयुक्त संजय बिश्रोई ने कहा कि शहर और गांवों को स्वच्छ बनाने में विद्यार्थी अहम भूमिका निभा सकते है। घरों से निकलने वाला कूड़ा इधर-उधर न फैंके बल्कि नगर परिषद की तरफ से आने वाली गाड़ी में ही डालें। गीला और सूखा कचरा अलग-अलग इक्कठा करें।
हमेशा कपड़े बैग का इस्तेमाल करें। पॉलीथिन को पूरी तरह से बैन किया जा चुका है। अगर कोई दुकानदार इसे बेचता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद से ईओ राजेंद्र सोनी, सिटी टीम लीडर कुमार सौरभ, सचिव गोविंद, जेई लोकेंद्र, सीएसआई सतपाल सैनी, एसआई महेश, स्कूल स्टाफ आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।