Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Villagers in Fatehabad's Ratia were enraged by the transfer of teachers and staged a symbolic protest at the gate of Alika School.
{"_id":"6995655b460f19678c09047c","slug":"video-villagers-in-fatehabads-ratia-were-enraged-by-the-transfer-of-teachers-and-staged-a-symbolic-protest-at-the-gate-of-alika-school-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के रतिया में अध्यापकों के तबादले से भड़के ग्रामीण, अलीका स्कूल के गेट पर सांकेतिक धरना देकर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के रतिया में अध्यापकों के तबादले से भड़के ग्रामीण, अलीका स्कूल के गेट पर सांकेतिक धरना देकर जताया रोष
शहीद भगत सिंह नौजवान सभा और अलीका के ग्रामीणों ने विद्यालय के 5 अध्यापकों के जबरन तबादले के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों और सभा के सदस्यों ने स्कूल के मुख्य गेट पर एकत्र होकर सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सांकेतिक धरना दिया।
प्रशासनिक उदासीनता से बढ़ा आक्रोश
ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिन पहले प्रशासन ने नियम विरुद्ध तरीके से स्कूल के 5 शिक्षकों का तबादला कर दिया था। इस संबंध में स्कूल प्रबंधक कमेटी और नौजवान सभा के प्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों से मुलाकात भी की थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी विभाग की ओर से कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई। इसी अनदेखी से नाराज होकर बुधवार को ग्रामीणों को प्रदर्शन का रास्ता चुनना पड़ा।
सोमवार तक का अल्टीमेटम, तालाबंदी की चेतावनी
स्कूल प्रबंधक कमेटी के उपप्रधान बिट्टू विंजा ने कड़े शब्दों में सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा की प्रशासन के पास सोमवार तक का समय है। यदि तब तक तबादले रद्द कर शिक्षकों को वापस नहीं भेजा गया, तो सोमवार को स्कूल के गेट पर पक्का ताला लगा दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह विभाग की होगी।
शिक्षा व्यवस्था और नारों पर उठाए सवाल
शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के प्रधान अवतार सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार शिक्षा तंत्र को मजबूत करने के बजाय उसे खत्म करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का नारा पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार रिक्त पदों को भरने पर ध्यान दे ताकि युवाओं का भविष्य अंधकार में न जाए।
मौके पर मौजूद रहे
इस प्रदर्शन के दौरान रवि अलीका, हरप्रीत, अशोक, राहुल, अनमोल, कृष्ण, दर्शन लाल, काला राम, प्रहलाद, वेदप्रकाश पंच, कुलवंत पंच, रमेश पूर्व मेंबर, सुंदर, कुलवंत और रणजीत अलीका सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।