{"_id":"69b96fb87ca476538f079f8e","slug":"video-celebrations-on-the-victory-of-congress-candidate-karmaveer-baudh-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध की जीत पर जश्न, बांटी गई मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध की जीत पर जश्न, बांटी गई मिठाई
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध की जीत के उपलक्ष्य में मंगलवार को कांग्रेस भवन में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) हिसार के अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि तमाम राजनीतिक दबावों और हथकंडों के बावजूद विधायकों ने लोकतंत्र को मजबूत किया है।
उन्होंने कहा कि यह जीत संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं में विश्वास की जीत है। इससे यह स्पष्ट संदेश गया है कि सच्चाई और सिद्धांतों की हमेशा विजय होती है।
इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य राजेश संदलाना ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक साधारण एवं एससी समाज से आने वाले समर्पित कार्यकर्ता को राज्यसभा भेजकर सामाजिक न्याय को मजबूती दी है। कांग्रेस विधायकों ने पार्टी नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कर्मवीर बौद्ध को राज्यसभा में भेजने का कार्य किया। एक साफ-सुथरी छवि वाले नेता को राज्यसभा में भेजना संभव हुआ। कर्मवीर बौद्ध हमेशा से रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ मजबूती से जुड़े रहे हैं , पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। भविष्य में भी इसी तरह एकजुट होकर जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया।इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी बरवाला भूपेन्द्र सिंह गंगवा,अनूप सिंह सरसाना, डीएनटी. प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजमेर नायक, धर्मेन्द्र घनघस, एडवोकेट कमल सहरावत सहित अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।