{"_id":"6a1d44cd222e8ed5a9001071","slug":"video-dispute-over-water-in-hansi-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में पानी को लेकर बढ़ा विवाद, शहरवासी भी मैदान में उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में पानी को लेकर बढ़ा विवाद, शहरवासी भी मैदान में उतरे
भाखड़ा पेयजल लाइन का कार्य जल्दी पूरा करके शहर में पेयजल की कमी दूर करने की मांग को लेकर शहरवासियों ने जिला सचिवालय में सीटीएम हिमांशु चौहान को ज्ञापन सौंपा। शहरवासियों का कहना है कि चानौत गांव के ग्रामीण पिछले 17 दिनों से पेयजल की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं।
ग्रामीणों की मांग है कि हांसी शहर के लिए बिछाई जा रही पेयजल पाइपलाइन से उनके गांव को भी पानी का कनेक्शन दिया जाए। जबकि यह लाइन शहर के लिए है।
शहर के लोगों का कहना है कि हांसी स्वयं लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहा है और शहर को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा। ऐसे में शहर के लिए बनाई गई पाइपलाइन से गांवों को कनेक्शन देना उचित नहीं होगा। सरदार कृष्ण इलावादी ने बताया कि ने स्पष्ट कहा कि उनकी मांग है कि ग्रामीणों को अलग से पेयजल लाइन उपलब्ध करवाई जाए, लेकिन शहर की पाइपलाइन से किसी भी कीमत पर कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। उनका कहना है कि शहर पहले ही प्यासा है, ऐसे में शहर के हिस्से का पानी किसी और को नहीं दिया जा सकता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।