Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Elections for the executive committee of the Katla Ramlila Committee in Hisar will be held today, with voting taking place until 4 PM.
{"_id":"693e6177e7c52539d401feff","slug":"video-elections-for-the-executive-committee-of-the-katla-ramlila-committee-in-hisar-will-be-held-today-with-voting-taking-place-until-4-pm-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में कटला रामलीला कमेटी की कार्यकारिणी के लिए चुनाव आज, शाम 4 बजे तक होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में कटला रामलीला कमेटी की कार्यकारिणी के लिए चुनाव आज, शाम 4 बजे तक होगा मतदान
कटला रामलीला कमेटी की कार्यकारिणी के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। फिर मतगणना करना शुरू होगी।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि इस दौरान कुल 848 सदस्य अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने बताया कि पंच पदों के लिए मतदान किया जा रहा है। उप प्रधान पद के लिए एक ही उम्मीदवार होने के कारण उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। वहीं प्रधान पद के लिए दो, सचिन के लिए तीन, कोषाध्यक्ष के लिए दो और संयुक्त सचिव के लिए दो उम्मीदवार मैदान में है।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के लिए सात उम्मीदवार मैदान में है, जिनमें से 6 का चुनाव किया जाएगा। प्रधान पद के उम्मीदवार अनिल महाजन का कहना है कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो वह कमेटी के लिए सदस्यता अभियान चलाएंगे।
पिछले 15 साल से सदस्यता अभियान नहीं चलाया गया है। अब स्थिति यह है कि सदस्यों की औसत उम्र 62 साल पहुंच गई है। वही उम्मीदवार विनोद गुप्ता का कहना है कि अगर वह प्रधान पद के लिए चुने जाते हैं तो वह कमेटी की पूरी सेवा करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।