Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : Even after two decades, there is no shed in Agroha Mandi of Hisar, farmers are worried
{"_id":"67ece8fefb9d318b48066ce7","slug":"video-even-after-two-decades-there-is-no-shed-in-agroha-mandi-of-hisar-farmers-are-worried-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार की अग्रोहा मंडी में दो दशक बाद भी शेड नहीं, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार की अग्रोहा मंडी में दो दशक बाद भी शेड नहीं, किसान परेशान
हिसार से 25 किलोमीटर दूर अग्रोहा-भूना रोड पर स्थित पुरानी अनाज मंडी में अब तक बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। दो दशक पहले बनी इस मंडी में आज तक शेड की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई, जिसके चलते किसानों को अपनी फसल खुले आसमान के नीचे रखने को मजबूर होना पड़ रहा है। धूप और बारिश से बचाव के अभाव में अनाज की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है।
मंडी में किसानों के बैठने और विश्राम करने के लिए भी कोई उचित प्रबंध नहीं है। इस मंडी में गेहूं और सरसों की प्रमुख रूप से खरीद होती है, और आसपास के 20 से अधिक गांवों के किसान यहां अपनी फसल लेकर आते हैं। लेकिन, कच्ची जमीन और शेड के अभाव के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों और किसानों ने कई बार मंडी में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। मार्केट कमेटी के सदस्य कुलदीप कुमार के अनुसार, 21 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक इस मंडी में लगभग 8100 क्विंटल सरसों पहुंच चुकी है, जिसमें से 6979 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। वहीं, अब तक 2844 क्विंटल सरसों का उठान किया जा चुका है, जबकि 4135 क्विंटल का उठान बाकी है।
अब तक 418 किसान अपनी फसल बेचने के लिए गेट पास कटवा चुके हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में उनकी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। प्रशासन से लगातार अनुरोध किया जा रहा है कि मंडी में शेड और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।