Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Fire breaks out at a garment shop in Hansi's Pratap Bazaar; losses amount to lakhs of rupees.
{"_id":"6a12a7878eb1f8a7fe067e1b","slug":"video-fire-breaks-out-at-a-garment-shop-in-hansis-pratap-bazaar-losses-amount-to-lakhs-of-rupees-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी के प्रताप बाजार में गारमेंट्स की दुकान में लगी आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी के प्रताप बाजार में गारमेंट्स की दुकान में लगी आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान
शहर के प्रताप बाजार स्थित एक गारमेंटस की दुकान में रविवार को शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग दुकान की दूसरी मंजिल पर लगी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।
आग लगने से लाखों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि ग्राउंड फ्लोर पर रखा गारमेंट का सामान सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। दमकल कर्मचारियों ने दूसरी मंजिल तक पहुंचने और आग पर काबू पाने के लिए बाहर से शटर तोड़ा। मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड कर्मचारी लगातार आग बुझाने में जुटे रहे।
क्लॉथ मार्केट प्रधान देवेंद्र मेहता ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिन के समय आग लगने के कारण लोगों को तुरंत जानकारी मिल गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
वहीं, सर्व व्यापार मंडल सचिव भारत भूषण भयाना ने कहा कि गारमेंटस की दुकान में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, नहीं तो आसपास की दुकानों तक आग फैल सकती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।