बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hansi: Waterlogging wreaks havoc in Garhi village; 500–600 acres of crops destroyed.

हांसी: गढ़ी गांव में जलभराव, 500-600 एकड़ फसल तबाह

Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Tue, 18 Aug 2026 07:30 PM IST
Hansi: Waterlogging wreaks havoc in Garhi village; 500–600 acres of crops destroyed.
हांसी जिले के गढ़ी गांव में बारिश के बाद खेतों में हुआ भारी जलभराव किसानों के लिए आफत बन गया है। खेतों में दो से तीन फीट तक पानी भरने से सैकड़ों एकड़ में खड़ी धान और बाजरे की फसल पूरी तरह तबाह हो गई है। पीछे खेतों एवं गांवों का बरसाती पानी भी यही आकर रुकता है। किसानों का कहना है कि यह समस्या आज की नहीं, बल्कि पिछले करीब पांच साल से लगातार बनी हुई है। हर बार बारिश के बाद खेत तालाब बन जाते हैं और किसान अपनी आंखों के सामने पूरी फसल बर्बाद होते देखते हैं। आप पार्टी नेता राजेंद्र सोरखी ने विधायक विनोद भयाना पर भी किसानों की समस्या की सुध नहीं लेने का आरोप लगाया। आपको बता कि ग्रामीणों के मुताबिक इस बार करीब 500 से 600 एकड़ जमीन में खड़ी फसल पानी में डूबकर खराब हो गई है। हालात ऐसे हैं कि अब जमीन के नीचे का पानी भी ऊपर आ गया है। किसानों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद न प्रशासन सुन रहा है और न ही उनकी समस्या का स्थायी समाधान किया जा रहा है।किसानों ने मांग की है कि या तो खेतों से तत्काल पानी निकलवाया जाए या फिर बर्बाद हुई फसल का उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों का कहना है कि पूरे साल मेहनत और पैसा लगाकर उम्मीद करते हैं कि इस बार फसल अच्छी होगी, लेकिन बारिश आते ही सारी मेहनत पानी में डूब जाती है। हालात इतने खराब हैं कि किसानों को गेहूं तक खरीदकर खाना पड़ता है और पशुओं के लिए चारा भी बाहर से मंगवाना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब चार करोड़ रुपये की लागत से पंप सेट लगाया गया था, लेकिन आरोप है कि यह पंप सेट खराब पड़ा है और लगाने के बाद से ही प्रभावी तरीके से नहीं चल पाया। किसानों का सवाल है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद अगर पानी की निकासी नहीं हो रही तो आखिर इसका फायदा किसे मिला? मौके पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान राजेंद्र सोरखी ने कहा कि किसानों के खेतों से पानी निकालने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं है। किसान हर साल अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखते हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिलता है। राजेंद्र सोरखी ने विधायक विनोद भयाना पर भी किसानों की समस्या की सुध नहीं लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं और सरकार को इस गंभीर समस्या पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी किसानों के समर्थन में आंदोलन करेगी और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भी आवाज उठाएगी। अब बड़ा सवाल यही है कि हर साल पानी में डूब रही किसानों की फसल का जिम्मेदार कौन है? चार करोड़ रुपये का पंप सेट खराब क्यों पड़ा है? और पांच साल से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान आखिर कब होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रायबरेली में मंत्री ने शिव महापुराण कथास्थल का किया निरीक्षण, 11 से होगा विराट आयोजन

18 Aug 2026

रायबरेली में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दो दिन में 110 एमएम हुई बारिश

18 Aug 2026

Faridabad: फरीदाबाद के बीके अस्पताल के शव गृह में गंदगी, मृतकों के परिजन परेशान

18 Aug 2026

महेंद्रगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने फूंका मंत्री विपुल गोयल का पुतला

Video: पीरनिगाह मंदिर प्रबंधन विवाद फिर पहुंचा ऊना डीसी कार्यालय, बसोली के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

18 Aug 2026
विज्ञापन

सोनीपक के गोहाना में बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में 2 ट्रेनी डॉक्टरों से छेड़छाड़, छात्राओं ने किया हंगामा, आरोपी गिरफ्तार

18 Aug 2026

फतेहाबाद के रतिया में अभी नहीं उठेगा शहरों से कूड़ा कर्मचारियों की हड़ताल तीन दिन बढ़ी

18 Aug 2026
विज्ञापन

राजपुरा के गांव मंडौली के गुरुद्वारा साहिब में चली गोलियां और किरपान

18 Aug 2026

फतेहाबाद में बरसीन में खड़ी बोलेरो में पुलिस की गाड़ी ने मारी टक्कर

18 Aug 2026

Faridabad: सीएम उड़न दस्ते का छापा, प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के रोल मिले

18 Aug 2026

Faridabad: कैबिनेट मंत्री का सफाई कर्मचारियों ने पुतला फूंका, वादे पूरे न होने पर सड़क पर उतर प्रदर्शन

18 Aug 2026

अयोध्या में डाभासेमर स्टेडियम में मंडलीय बैडमिंटन-टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ

18 Aug 2026

कानपुर: बर्रा-नौबस्ता बंबा रोड पर गड्ढों का जाल, नाला सफाई न होने से सड़क जर्जर

18 Aug 2026

अमेठी में गड्ढे की खोदाई में तांबे का गोला मिलने से कौतूहल; पुरातत्व विभाग की टीम करेगी जांच

18 Aug 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में मिनी बस से तीन वाहनों को लगी टक्कर, 12 लोग घायल

18 Aug 2026

Video: पांवटा साहिब में हत्याकांड के बाद लोगों ने बस स्टैंड मार्ग पर किया प्रदर्शन

18 Aug 2026

प्रयागराज में बारिश से आफत: दूसरे दिन ज्यादा जलभराव, घरों में पानी- सांप दिखने से दहशत; धूमनगंज में बिजली कटी

18 Aug 2026

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

18 Aug 2026

VIDEO: चार माह से नहीं मिला वेतन, पीआरडी जवानों ने काटा हंगामा

18 Aug 2026

VIDEO: जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को पर्चे बनवाने के लिए मरीजों की काफी भीड़

18 Aug 2026

solan: हिन्नर में धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ बिजेश्वर मेला

18 Aug 2026

VIDEO: मथुरा के छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग: अनोखा विरोध प्रदर्शन

18 Aug 2026

कानपुर: विश्व बैंक आई ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल में गंदगी का अंबार, परिसर में फेंका जा रहा कूड़ा-गोबर

18 Aug 2026

VIDEO: बदायूं में एंबुलेंस की टक्कर से टेंपो सवार दो युवकों की मौत, चार घायल

18 Aug 2026

कानपुर में जीआरपी सिपाही ने पोस्टमार्टम कर्मचारी से की मारपीट, कर्मचारियों ने काम रोका

18 Aug 2026

चंदौली में तीन सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है जलस्तर;video

18 Aug 2026

नौकरी का झांसा देकर महिला से आभूषण लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार;video

18 Aug 2026

गाजीपुर में गोलीकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार;video

18 Aug 2026

हाईवे पर पिकअप से गोवंश बरामद, एक गिरफ्तार; VIDEO

18 Aug 2026

फिरोजपुर छावनी में हलवाई की दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग की दबिश

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed