सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   If you face any trouble in Hisar, dial 112, and the police will arrive to help you within 10 minutes.

हिसार में कोई परेशान करे तो 112 पर डायल करें, 10 मिनट में पुलिस मदद के लिए पहुंचेगी

Naveen Dalal नवीन दलाल
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:28 PM IST
If you face any trouble in Hisar, dial 112, and the police will arrive to help you within 10 minutes.
हेड कांस्टेबल अनिता ने छात्राओं को कहा कि अगर कोई आपको किसी भी तरह से परेशान करे, आपसे छेड़छाड़ करे तो उसके खिलाफ आवाज उठाएं। महिला थाने के भ्रमण पर पहुंचीं छात्राओं को कहा कि पुलिस से डरने की जरूरत नहीं, बल्कि उसे अपना दोस्त समझें। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए बनी है। किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर को याद रखें। आप 112 नंबर पर कॉल करेंगे तो 10 मिनट के अंदर पुलिस आप तक पहुंचेगी। अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलवंड़ी रुक्का की 48 छात्राओं ने महिला थाने का दौरा किया। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा, सुरक्षा उपायों व कानून से जुड़ी जानकारी दी। छात्राओं को थाने के शिकायत कक्ष, हवालात, महिला हेल्प डेस्क और कार्यालय का अवलोकन करवाया गया। महिला थाना में तैनात हेड कांस्टेबल अनिता ने छात्राओं को बताया कि थाने में प्रवेश के बाद रजिस्टर में एंट्री कैसे की जाती है, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया क्या है और पुलिस आपात स्थिति में कैसे तुरंत सहायता उपलब्ध कराती है। सेल्फ डिफेंस हर लड़की में आत्मविश्वास बढ़ाता है। पुलिस 24 घंटे महिलाओं की सुरक्षा के लिए उपलब्ध है और किसी भी परेशानी में तुरंत मदद ली जा सकती है। इस मौके पर रिटेल टीचर मंजू,आईटी टीचर सविता, कंप्यूटर लैब सहायक सत्यवान उपस्थित रहे। ------------- जिला मुख्यालय पर बने वन स्टॉप सेंटर में लें आश्रय. जिला संरक्षक एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी बबीता चौधरी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर महिलाएं जिला मुख्यालय पर 24 घंटे खुले वन स्टॉप सेंटर में आश्रय ले सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को 112, 1098 और 1090 जैसे हेल्पलाइन नंबर याद रखें। सोशल मीडिया का उपयोग सोच-समझकर करें। यदि कोई व्यक्ति गलत तरीके से छुए या अभद्र भाषा का प्रयोग करे तो तुरंत परिजनों या पुलिस को बताएं। इस बारे में अपने शिक्षकों को भी अवगत करा सकती हैं। महिला शिक्षक सविता ने कहा कि किसी भी लड़की को अपनी बात कहने से कभी डरना नहीं चाहिए। महिला थाना में पहुंची स्कूली छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न व अपहरण जैसे अपराधों की शिकायत प्रक्रिया तथा कानूनी कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया। छात्राओं को जरूरी मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: एनआईसीयू वार्ड में आग लगने से नवजात की मौत

08 Feb 2026

VIDEO: बस को बचाने के चक्कर में डिवाइडर फांद कर पलटा हाईवा, हाईवे पर लगा जाम

08 Feb 2026

VIDEO: ऑयल मिल कारोबारी ने खुद को मारी गोली, कार में मिली खून से लथपथ लाश; जांच में जुटी पुलिस

08 Feb 2026

Meerut: स्कॉर्पियों कार सवार दबंगों द्वारा युवक से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

08 Feb 2026

Meerut: ईंटों से भरे डंपर ने कार में मारी टक्कर, बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, भारी पुलिस बल मौके पर तैनात

08 Feb 2026
विज्ञापन

Meerut: स्कॉर्पियों कार सवार बदमाशों ने युवक को गिरा-गिराकर लात-घुसों से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

08 Feb 2026

Saharanpur: प्रॉपर्टी के विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की हत्या

08 Feb 2026
विज्ञापन

Meerut: मवाना थाने के बंद कमरे में दर्ज हुए महिला सिपाही के बयान, पत्रकारों को भी थाने में नहीं दिया गया प्रवेश

08 Feb 2026

Meerut: आठ घंटे में अपहृत महिला सिपाही को पुलिस ने किया बरामद, बयान हुए दर्ज

08 Feb 2026

Meerut: सेवा भारती द्वारा आयोजित मानदेय कार्यक्रम हुआ संपन्न

08 Feb 2026

Meerut: सांसद खेल महोत्सव का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

08 Feb 2026

Meerut: शीलकुंज में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन, सनातन संस्कृति को लेकर किया जागरूक

08 Feb 2026

फरीदाबाद की सौम्या भारद्वाज ने जीता स्वर्ण पदक

08 Feb 2026

जूही लाल काॅलोनी का तालाब पाट कर किए जा रहे कब्जे, जनता ही जनार्दन शिविर में लोगों ने महापौर से की शिकायत

08 Feb 2026

Raebareli: निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, कार ने युवतियों-किशोरियों को रौंदा...चार की मौत

08 Feb 2026

कानपुर: नन्हे कलाकारों की नृत्य-संगीत प्रस्तुतियों ने यात्रियों का दिल जीता

08 Feb 2026

UP Politics: सपा ने तैयार किया 2027 विधानसभा चुनाव का प्लान, Akhilesh दादरी से फूंकेंगे चुनावी बिगुल

08 Feb 2026

पनकी के एमआईजी अंजनी पार्क मंदिर में खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

08 Feb 2026

रायबरेली में हादसे में चार युवतियों की मौत... तीन घायल, डीएम-एसपी ने जाना घायलों का हाल

08 Feb 2026

सुल्तानपुर में डीजे पर चढ़कर वीडियो बना रहा था युवक, एचटी लाइन के तार से छूने से मौत; साथी झुलसा

08 Feb 2026

महाशिवरात्रि : शिव मंदिरों में तैयारियां शुरू, सज रहा बाबा का भव्य दरबार

08 Feb 2026

वैक्सीन कोल्ड चेन में मशीनों में धूल जमा होने पर सीएमओ ने लगाई फटकार

08 Feb 2026

पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोद डाली, नहीं कराई मरम्मत

08 Feb 2026

कोटा बिल्डिंग हादसा: एफएसएल जांच शुरू, भवन मालिक व नॉनवेज शॉप संचालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

08 Feb 2026

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 08 फरवरी 2026 | UP Ki Baat | UP News

08 Feb 2026

महिला डॉक्टरों ने लगाए चौके-छक्के, रस्साकसी में दिखाया दमखम; मिला सम्मान

08 Feb 2026

महिला किसान अपनाने लगी हैं कृषि की नवीन वैज्ञानिक तरीके, VIDEO

08 Feb 2026

फरीदाबाद में सुहावना हुआ मौसम, तापमान में आई राहत

08 Feb 2026

दिवंगत निरीक्षक जगदीश प्रसाद का पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

08 Feb 2026

फरीदाबाद: अभिभावक बोले, आरटीई दाखिले का नोटिफिकेशन जल्द जारी करे शिक्षा विभाग

08 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed