{"_id":"6a6b30aba0ba560b8d02c228","slug":"video-mla-vinod-bhayana-planted-saplings-with-500-students-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी जिले का पहला जिला स्तरीय वन महोत्सव गांव गढ़ी में उत्साह के साथ मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी जिले का पहला जिला स्तरीय वन महोत्सव गांव गढ़ी में उत्साह के साथ मनाया
नवीन शर्मा
पेड़ केवल पर्यावरण की शोभा नहीं, बल्कि मानव जीवन की सांस हैं। इसी संदेश के साथ हांसी जिले का पहला जिला स्तरीय वन महोत्सव गांव गढ़ी में उत्साह और जनभागीदारी के साथ आयोजित किया गया। विधायक विनोद भयाना ने करीब 500 विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण कर महोत्सव का शुभारंभ किया और सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
गांव गढ़ी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव में बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यार्थी और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक विनोद भयाना और डीसी राहुल नरवाल ने पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। इस दौरान लगभग 500 विद्यार्थियों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
हांसी विधायक विनोद भयाना ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण नहीं, बल्कि मानव जीवन की सांस हैं। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और स्वस्थ वातावरण देने के लिए पौधारोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि हांसी जिले का पहला जिला स्तरीय वन महोत्सव गांव गढ़ी में आयोजित होना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। भारतीय संस्कृति में वृक्षों को सदैव पूजनीय माना गया है और प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में उनकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।