Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Public Health Department installed two pump sets to remove water from the sub-station in Satrod, Hisar
{"_id":"68358050426d443faa0ea86b","slug":"video-public-health-department-installed-two-pump-sets-to-remove-water-from-the-sub-station-in-satrod-hisar-2025-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार के सातरोड में सब स्टेशन से पानी निकालने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने दो पंपसेट लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के सातरोड में सब स्टेशन से पानी निकालने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने दो पंपसेट लगाए
बालसमंद सब ब्रांच में टूटने के कारण 220 केवी सब स्टेशन से पानी निकालने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने दो पंपसेट लगाए हैं। सोमवार से पंपसेट पानी का उठान करके सातरोड खास के जलघर में डाल रहे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पानी निकासी में 24 से 36 घंटे का समय लगेगा। सब स्टेशन बिजली आपूर्ति मंगलवार को तीसरे दिन भी बंद रही। इस सब स्टेशन से जुड़े ग्रामीण व शहरी एरिया को अन्य फीडरों से वैकल्पिक तौर पर बिजली सप्लाई दी जा रही है। 24 मई की रात आए तेज अंधड़-बारिश से रायपुर पुल के बालसमंद सब ब्रांच टूटने से पानी आसपास के खेतों व 220 केवी सब स्टेशन में भर गया था। जिसके बाद से सब स्टेशन बंद है। रायपुर के पास बने 220 केवी सब स्टेशन में भरे पानी की निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने सातरोड खास जलघर के पास दो पंपसेट लगाए हुए हैं। जिन पर कुल 168 एचपी की मोटरें लगाई गई हैं। इन पंपसेट की मदद से सब स्टेशन व उसके आसपास भरे पानी का उठान कर जलघर में डाला जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि यह नहर का पानी ही है इसी कारण जलघर में डाला जा रहा है।
220 केवी सब स्टेशन के बिजली आपूर्ति बंद करने से बिजली व्यवस्था भी गड़बड़ाई हुई है। आधे शहर में अघोषित कट लगाने पड़ रहे हैं। रायपुर, शिकारपुर,नियाणा , खोखा ,खरकड़ी, मिर्जापुर सहित कुछ अन्य गांवों में बिजली दूसरे फीडरों से कुछ कुछ समय के लिए बिजली दी जा रही है। खरड़ गांव में दिक्कत बनी हुई है। बिजली सप्लाई के सुचारू न होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। शहरी एरिया में पुलिस लाइन एरिया,औद्योगिक एरिया, मिलगेट एरिया, सहित कुछ अन्य कालोनियों में बिजली कटौती हो रही है।
अधिकारी के अनुसार
सब स्टेशन से अभी पानी निकासी का काम चल रहा है। पानी की निकासी सुनिश्चित होने के बाद ही स्टेशन को चैक करके चालू किया जाएगा। हमने सभी गांवों व शहरी एरिया को वैकल्पिक फीडरों से जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी है। सामान्य बिजली आपूर्ति देने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। - सत्यप्रकाश, एक्सईएन, एचवीपीएन।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।