{"_id":"699c0d48d8e37c623b0dd36d","slug":"video-all-haryana-power-corporation-worker-union-protest-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन ने किया प्रदर्शन
ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन ने बहादुरगढ़ में झज्जर के कार्यकारी अभियंता के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में राज्य उपप्रधान बंसी लाल, केंद्रीय कमेटी सदस्य रविंद्र दलाल और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बहादुरगढ़ ब्लॉक प्रधान बिजेंद्र सैनी शामिल रहे। अध्यक्षता यूनिट प्रधान उमेश कुमार और संचालन यूनिट सेक्रेट्री राकेश कुमार ने किया।
यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि इम्पीरियल मेंटेनेंस कंपनी का ठेका समाप्त होने के बाद कर्मचारियों का जल्दबाजी में तबादला कर उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया। यूनियन ने 107 कर्मचारियों की नौकरी बहाल करने, पुरानी पेंशन लागू करने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग उठाई।
यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।