{"_id":"699c28ee7205bf49580f6ef1","slug":"video-a-blessing-ceremony-was-organised-for-134-girl-students-at-senior-secondary-school-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 134 छात्राओं का आशीर्वाद समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 134 छात्राओं का आशीर्वाद समारोह आयोजित
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को दसवीं कक्षा की 134 छात्राओं के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। आगामी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रही छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा विभाग की सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक सुनीता रुहिल मुख्य अतिथि रहीं, जबकि शिक्षाविद राजबीर दहिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रवीण दहिया ने की।
समारोह में छात्राओं को प्रवेश पत्र वितरित किए गए तथा विद्यालय की ओर से पेपर बोर्ड व स्टेशनरी प्रदान की गई। सुनीता रुहिल ने आत्मविश्वास और समन्वय को सफलता की कुंजी बताया। राजबीर दहिया ने परिश्रम व मार्गदर्शन के महत्व पर बल दिया। प्राचार्या प्रवीण दहिया ने अनुशासन को विद्यार्थी जीवन का आधार बताया। इस अवसर पर प्राध्यापिकाएं राकेश, रेणू, शीतल, पुनीता, राजेश, अंजू, सुमन, नीलम, सुनीता, सुदेश, पूनम, ममता और नीतु उपस्थित रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।