{"_id":"699c37b6e676c211620ad186","slug":"video-blood-donation-camp-organised-at-nehru-college-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: नेहरू कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में यूथ रेड क्रॉस क्लब के तत्वाधान में रक्तदान शिविर, महिला प्रकोष्ठ में एआई पर विस्तार व्याख्यान, कंप्यूटर विज्ञान विभाग में समूह चर्चा और हिंदी एवं संस्कृत परिषद के सौजन्य से स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
गतिविधियों की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार पूनिया ने की। रक्तदान शिविर का आयोजन यूथ रेडक्रास क्लब प्रभारी प्राध्यापक अशोक कुमार और हर्षिता शर्मा ने किया। विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्रिंसिपल डेटा साइंटिस्ट डॉ. रूचि मित्तल ने कक्षा से उद्योग तक एआई, करियर, कौशल और जनरेटिव एआई की कार्य प्रणाली पर व्याख्यान दिया, जिसका आयोजन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. प्रियंका ने किया।
डॉ. रूचि मित्तल ने एआई उद्योग में करियर की संभावनाओं, आवश्यक तकनीकी एवं सॉफ्ट स्किल्स तथा जनरेटिव एआई की कार्यप्रणाली को सरल उदाहरणों से समझाया। उन्होंने बताया कि डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, एआई रिसर्च, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और एआई एथिक्स जैसे क्षेत्रों में अपार अवसर हैं। उन्होंने एआई में करियर बनाने के लिए चैटजीपीटी, जेमिनी, परप्लेक्सिटी, एमआईटी न्यूज़, लिंक्डइन, वेलफाउंड तथा एआई मीट-अप्स जैसे टूल्स के बारे में भी जानकारी दी। डॉ. कविता ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ। आयोजन में प्राध्यापिका रीना, डॉ. ज्योति, डॉ. अन्नू बाला, सविता, पूनम और सुशील यादव का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।