Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Anti-encroachment drive was carried out for the third consecutive day in Jhajjar, chaos ensued from Ambedkar Chowk to Bhagat Singh Chowk
{"_id":"68414e5f44f6af2a4a02c703","slug":"video-anti-encroachment-drive-was-carried-out-for-the-third-consecutive-day-in-jhajjar-chaos-ensued-from-ambedkar-chowk-to-bhagat-singh-chowk-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में लगातार तीसरे दिन चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, आंबेडकर चौक से भगत सिंह चौक तक मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में लगातार तीसरे दिन चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, आंबेडकर चौक से भगत सिंह चौक तक मचा हड़कंप
नगर परिषद और यातायात पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। अतिक्रमण हटाओ अभियान शहर के आंबेडकर चौक से शुरू होकर बीकानेर चौक, पुराना बर्फखाना रोड, छिक्कारा चौक से होते हुए भगत सिंह चौक रोड तक जारी रहा। वहीं इस दौरान यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे।
शहर में नगर परिषद और यातायात पुलिस की तरफ से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया हुआ है। अतिक्रमण हटाओ अभियान का आज तीसरा दिन रहा। इस दौरान नगर परिषद के कर्मचारियों ने दुकानदारों व रेहड़ी चालकों की तरफ से किए गए अतिक्रमण के सामान को जब्त किया। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों व रेहड़ी चालकों अतिक्रमण नहीं करने के लिए जागरुक किया।
वहीं, दोबारा अतिक्रमण करने पर चालान करने की बात कही। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के भी चालान काटे। यातायात पुलिस के प्रभारी नरेश संधू ने बताया कि नगर परिषद और यातायात पुलिस की तरफ से लगातार तीसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।