{"_id":"69bb919eb8d21f18340b0f51","slug":"video-crowds-throng-temples-on-the-first-day-of-chaitra-navratri-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन विश्व प्रसिद्व मां भीमेश्वरी देवी के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर में दर्शन करने के लिए अलसुबह से भक्तों की मंदिर में कतारें लग गई थीं। मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में देर रात से भक्तों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। मां भीमेश्वरी देवी मंदिर के बाहर व अंदर वाले भवनों को फूलों से सजाया गया। जहां पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ मां को स्नान करवाया।
बाद में मंगला आरती की गई। उसके बाद मां के दर्शन भक्तों लिए खोल दिए गए। वहीं, पहले नवरात्रि को बेरी एसडीएम व श्राइन बोर्ड की सीईओ रेणुका नांदल ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मेले में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी को दिशा-निर्देश दिए। मंदिर के पंडित कुलदीप वशिष्ठ ने बताया कि देवी को सुबह साढ़े 4 बजे बाहर वाले मंदिर में लाया गया जहां मंगल आरती के बाद श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई।
पावन ज्योत लेने उमड़ी अपार भीड़
प्रथम नवरात्रि पर मां भीमेश्वरी के दरबार में प्रदेश के कोने-कोने से भक्त अंखड ज्योत लेने यहां पहुंचते हैं। मंदिर प्रबंधन द्वारा ज्योत लेने वालों के लिए खासा इंतजाम किया गया था। ज्योत लेने पहुंचे भक्तों ने बताया कि वे हर नवरात्रि मां के दरबार पैदल आते हैं और मंगला आरती लेकर पैदल ही गांव लौटते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।