{"_id":"69a2b62a46886bbd8b00c8b6","slug":"video-devotees-played-holi-with-flowers-at-the-shri-ram-temple-in-jhajjar-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में श्रीराम मंदिर में भक्तों ने खेली फूलों से होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में श्रीराम मंदिर में भक्तों ने खेली फूलों से होली
एकादशी के अवसर पर महोल्ला हरिपुरा स्थित श्रीराम मंदिर में भजन संध्या एवं फूलों की होली खेली गई। मन्दिर के पण्डित पवन शर्मा ने श्रद्धालुओं को चंदन का तिलक लगाया और कहा कि होली का त्यौहार भगवान श्रीकृष्ण और राधा के प्रेम का प्रतीक है।
मुलतान सभा के प्रबन्धक संजय मक्कड़, उपप्रधान जगदीश कटारिया ने उपस्थित श्रद्धालुओं और नगरवासियों को होली के त्यौहार की बधाई देते हुए कहा कि होली का त्यौहार आपसी भाईचारे और खुशियों भरा त्यौहार है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने एक दूसरे पर पुष्प वर्षा करते हुए होली की शुभकामनाएं दी और हर्षोल्लास के साथ होली के मस्ती भरे भजनों पर नाचते हुए होली का त्यौहार मनाया। कार्यक्रम में जगदीश कटारिया, ललित गेरा, सतीश कटारिया, नयन हंस, सुनील गेरा, प्रवीण सुखीजा, अशोक गेरा, विनोद मदान, अशोक गेरा, संजय मक्कड़, ने अपनी मधुरवाणी से श्याम बाबा और होली के भजनों की प्रस्तुति दी। ललित गेरा ने सारे तीर्थ धाम आपके चरणों में हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणों में..नाम मेरा राधा रानी का जिस जिस ने गाया है, बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है..श्याम के बिना तुम आधी तुम्हारे बिना श्याम आधे राधे राधे..सुनील गेरा ने सारी दुनिया मारे बोल बाबा मेरा है..तू खाटू बुलाता रहे और मैं आता रहूं..सतीश कटारिया ने बुला के खाटू वाले ने दिल ले लिया.. राजेंद्र वधवा ने सपने में देखा मैने श्याम धणी दातार...संजय मक्कड़ ने देना हो तो दीजिए जन्म जन्म का साथ...विनोद मदान ने बाबा का दरबार सुहाना लगता है..अशोक गेरा ने..ऐ श्याम तेरे भक्तों में मेरा नाम हो जाए..जगदीश कटारिया ने झोली भर लो भक्तों रंग और गुलाल से होली खेलेंगे आपा गिरधर गोपाल से..रंग ले के खेलते, गुलाल लेके खेलते राधा संग होली नंदलाल खेलते सारा रारा..महिला कीर्तन मंडली की सुषमा गाबा, सुगंधा चुघ सहित सदस्यों ने नी मैं नचना मोहन दे नाल आज मैनु नच लेन दे... होली के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। आरती के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर राम अवतार गेरा, संत लाल बुद्धिराजा, प्रधान प्रवीण सुखीजा, अश्वनी अरोड़ा, कृष्ण रोहिल्ला, पंडित पवन कौशिक, भारत भूषण नंदा, अशोक जैन, जगदीश चौपड़ा, पुष्पा सरदाना, सुषमा सतीश गाबा, भूषण चुघ, संजय भाटिया सहित अन्य महिला श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।