{"_id":"69bbec5cb301f6cb68074aa8","slug":"video-exciting-matches-held-on-day-two-of-the-38th-inter-polytechnic-sports-competition-in-jhajjar-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में 38वीं इंटर पॉलिटेक्निक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए रौचक मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में 38वीं इंटर पॉलिटेक्निक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए रौचक मुकाबले
गुरु गोरखनाथ जी राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आयोजित 38वीं इंटर-पॉलिटेक्निक तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में प्रदेश के विभिन्न 30 राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों से आए 500 खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वीरवार को आयोजित खेल स्पर्धाओं में 400 मीटर दौड़ (बालक एवं बालिका वर्ग), 100 मीटर हर्डल रेस (बालक एवं बालिका वर्ग), ट्रिपल जंप (बालक वर्ग), हैमर थ्रो (बालक वर्ग), शॉट पुट (बालक एवं बालिका वर्ग), हाई जंप (बालक एवं बालिका वर्ग) तथा लॉन्ग जंप (बालक एवं बालिका वर्ग) के मुकाबले संपन्न हुए। सभी प्रतियोगिताएं खेल भावना एवं अनुशासन के साथ आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। संस्थान के प्राचार्य दिगपाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं टीम भावना का विकास करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।