{"_id":"67d01af8706d8f4c1c0b1072","slug":"video-in-bahadurgarh-a-woman-was-stabbed-to-death-for-pressuring-her-for-marriage-four-accused-arrested-2025-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बहादुरगढ़ में शादी का दबाव बनाने पर की थी महिला की चाकू से गोदकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बहादुरगढ़ में शादी का दबाव बनाने पर की थी महिला की चाकू से गोदकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
3 मार्च को डाबौदा खुर्द गांव में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे (केमएपी) के पास मिले महिला के शव के मामले को सीआईए-1 पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतका की पहचान के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। महिला की हत्या उसके प्रेमी ने शादी का दबाव बनाने पर चाकू से गोदकर की थी। आरोप में चार को गिरफ्तार किया गया है। चारों बहादुरगढ़ के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि 3 मार्च को सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि डाबौदा खुर्द गांव में केएमपी के साथ झाड़ियों में एक महिला का कंबल में लिपटा शव पड़ा हुआ है। उसकी तेजधार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस के काफी प्रयासों के बाद महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। तीन दिनों तक पहचान न होने के बाद महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। 9 मार्च को परिजन पुलिस के पास पहुंचे तो मृतका महिला की पहचान खुशी निवासी बादली के रूप में हुई। परिजनों ने महिला की हत्या करने के आरोप में पुलिस को कुछ अहम सुराग दिए तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले का सुलझा लिया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान हिमांशु व कार्तिक निवासी टांडाहेड़ी, सौरव निवासी सिलोठी, मनीष निवासी परनाला के तौर पर हुई। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी हिमांशु निवासी टांडाहेड़ी ने बताया कि खुशी की हत्या उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सौरव निवासी सिलोठी अपनी मौसी के पास बादली गया हुआ था। वहीं पर खुशी (मृतका) के साथ उसकी जान पहचान हो गई। साथ ही खुशी की दोस्ती हिमांशु निवासी टांडाहेड़ी के साथ भी हो गई। 24 फरवरी को हिमांशु खुशी को लेकर अपने पुराने मकान टांडाहेड़ी में आ गया। खुशी ने जब हिमांशु से शादी करने का दबाव बनाया तो हिमांशु ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर उनमें आपस में कहासुनी हो गई। नौबत झगड़े पर आ गई और इसी दौरान हिमांशुी ने 1 मार्च को उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी और शव को दो दिनों तक अपने मकान पर ही रखा। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर खुशी के शव को कंबल और पल्ली (कपड़े) में बांधकर 3 मार्च को अंधेरा होने के दौरान डाबौदा खुर्द गांव में केएमपी के नजदीक झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने शव को यहां फेंकने में मोटरसाइकिल का प्रयोग किया था। उसे भी बरामद कर लिया गया है।
डाबौदा खुर्द गांव में केएमपी के पास झाड़ियों में मिले महिला के शव की पहचान हो गई है। वह बादली निवासी खुशी का था। उसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 24 फरवरी को खुशी को घर से लेकर आने के बाद 1 मार्च को टांडाहेड़ी में चाकू मारकर हत्या की गई और 3 मार्च को शव केएमपी के पास फेंका गया था। चारों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है।
-प्रदीप कुमार, एसीपी, बहादुरगढ़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।