{"_id":"6a03449436e5bfeb9a02b44b","slug":"video-in-bahadurgarh-sanitation-workers-protested-against-the-administration-that-came-to-collect-garbage-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में कूड़ा उठाने पहुंचे प्रशासन का सफाई कर्मचारियों ने किया विरोध, जेसीबी के आगे बैठे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में कूड़ा उठाने पहुंचे प्रशासन का सफाई कर्मचारियों ने किया विरोध, जेसीबी के आगे बैठे कर्मचारी
बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच मंगलवार शाम मामन विहार क्षेत्र में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब प्रशासनिक अमला कूड़ा उठाने के लिए मौके पर पहुंचा। प्रशासन की ओर से जेसीबी और अन्य संसाधनों के जरिए जमा कूड़ा हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, लेकिन सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध कर दिया।
जैसे ही जेसीबी कूड़ा उठाने लगी तो कई सफाई कर्मचारी उसके आगे बैठ गए और कार्रवाई रुकवा दी। कर्मचारियों ने मौके पर जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों की अनदेखी कर प्रशासन जबरन काम करवाने की कोशिश कर रहा है।
मौके पर बड़ी संख्या में कर्मचारी जुटे हुए हैं और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक कूड़ा उठाने का कार्य शुरू नहीं हो पाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।