{"_id":"6a3756509febb1006c08a426","slug":"video-jhajjar-immersed-in-yoga-on-international-yoga-day-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ झज्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगा फ़ॉर हेल्दी एजिंग व योग युक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा थीम के साथ रविवार की सुबह झज्जर रोडवेज वर्कशॉप परिसर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हुआ। झज्जर सहित जिला के सभी ब्लाक में एक साथ जिला वासियों ने योग क्रियाओं में सहभागी बनते हुए योग किया।
योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने किया। झज्जर जिला वासियों ने योग कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्र नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सम्बोधन वर्चुअल रूप से सुना। डीसी वर्षा खांगवाल ने कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्य से अवगत कराया और जिला वासियों को योग को अपने जीवन की दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। योग प्रोटोकॉल के तहत सभी ने मिलकर योगाभ्यास किया।
अतरराष्ट्रीय थीम - योगा फ़ॉर हेल्दी एजिंग के लिए योग के अनुरूप काफी संख्या में वृद्धजनों व युवाओं ने योग करते हुए स्वस्थ रहने का संदेश दिया।योग कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, भाजपा नेता प्रदीप अहलावत, भाजपा नेत्री सुनीता चौहान, नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी सहित प्रशासन की ओर से एडीसी जगनिवास व सीटीएम रितू सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में शिक्षा, कौशल विकास व आयुष विभाग की उल्लेखनीय भागीदारी रही। सांसद सुभाष बराला ने कार्यक्रम में योग के प्रति समर्पित भावना से सहभागी बनने वाले योग प्रेमियों को सम्मानित भी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।