{"_id":"69eb2c52c2db2ef1c608bec0","slug":"video-municipal-employees-in-bahadurgarh-stage-broom-protest-and-hold-rally-in-support-of-fire-department-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में नगर पालिका कर्मचारियों का झाड़ू प्रदर्शन, अग्निशमन विभाग के समर्थन में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में नगर पालिका कर्मचारियों का झाड़ू प्रदर्शन, अग्निशमन विभाग के समर्थन में निकाली रैली
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों और अग्निशमन विभाग के समर्थन में दो दिवसीय झाड़ू प्रदर्शन की शुरुआत की। पहले दिन कर्मचारियों ने इंदिरा पार्क से रैली निकालते हुए रेलवे रोड के रास्ते नगर परिषद बहादुरगढ़ तक मार्च किया, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।
प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। इस दौरान राज्य संगठनकर्ता राजपाल, जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़, इकाई उपप्रधान अजय, वरिष्ठ उपप्रधान लीलाराम, कैशियर मुकेश दरोगा, सह सचिव होशियार सिंह, ऑडिटर सुनील सहित कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रदर्शन में सफाई कर्मचारियों के साथ अग्निशमन विभाग के जिला प्रधान नवीन और सचिव पवन भी शामिल हुए। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार से समाधान की मांग की।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि दूसरा दिन का प्रदर्शन 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे तुलाराम पार्क झज्जर रोड से शुरू होकर नगर परिषद पर समाप्त होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।