Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
On the third day of the NSS special camp in Bahadurgarh, activities included a drug de-addiction rally, service at an old age home, and cyber security awareness.
{"_id":"69847589858636c82e05a792","slug":"video-on-the-third-day-of-the-nss-special-camp-in-bahadurgarh-activities-included-a-drug-de-addiction-rally-service-at-an-old-age-home-and-cyber-security-awareness-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में NSS विशेष शिविर के तीसरे दिन, नशा मुक्ति रैली, वृद्धाश्रम सेवा और साइबर सुरक्षा जागरूकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में NSS विशेष शिविर के तीसरे दिन, नशा मुक्ति रैली, वृद्धाश्रम सेवा और साइबर सुरक्षा जागरूकता
राजकीय महिला महाविद्यालय, बहादुरगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन का आयोजन ऊर्जा, जागरूकता और सेवा भाव के साथ किया गया। दिन की शुरुआत एनएसएस गीत के सामूहिक गायन से हुई, जिससे स्वयंसेविकाओं में देशभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना प्रबल हुई।
इसके पश्चात डॉ रीना द्वारा योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए विभिन्न योगाभ्यास किए और स्वस्थ जीवनशैली का महत्व समझा।
दिन के प्रमुख कार्यक्रमों में “नशा मुक्ति” विषय पर जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक किया और नशामुक्त भारत का संदेश दिया।
इसके उपरांत स्वयं सेविकाओं ने वृद्धाश्रम का भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने बुजुर्गों से संवाद कर उनके अनुभव सुने और उनके साथ समय बिताकर सेवा एवं संवेदनशीलता का परिचय दिया। स्वयं सेविकाओं ने सभी वृद्धों को बिस्किट और मिठाई का वितरण भी किया।
दोपहर के भोजन के पश्चात संचार कौशल को बढ़ाने हेतु एक रोचक कम्युनिकेशन गेम का आयोजन किया गया, जिसे डॉ. शीतल द्वारा संचालित किया गया। इस गतिविधि से छात्राओं में आत्मविश्वास, सहयोग और प्रभावी संवाद की क्षमता विकसित हुई।
इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी डॉ आशिमा के निर्देशन में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या अलका गुलाटी ने स्वयंसेविकाओं से फीडबैक लिया तथा पूरे दिन की गतिविधियों की सराहना करते हुए छात्राओं को समाज सेवा के प्रति निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।
तीसरे दिन के कार्यक्रमों ने छात्राओं में सामाजिक जागरूकता, सेवा भावना, स्वास्थ्य चेतना और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी को और अधिक मजबूत किया। NSS शिविर अपने उद्देश्यों की दिशा में सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।