{"_id":"69846b4588b88eba030a1f2b","slug":"video-in-jhajjar-congress-protested-against-the-renaming-of-the-mnrega-scheme-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में कांग्रेस ने मनरेगा के नाम बदले जाने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में कांग्रेस ने मनरेगा के नाम बदले जाने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
कांग्रेस ने मनरेगा का नाम बदलने को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय यादव ने की। कार्यकर्ता अनाज मंडी में एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदले जाने पर कांग्रेस पार्टी ने देश और प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना का नाम बदलकर महात्मा गांधी के विचारों का अपमान किया है बल्कि भाजपा ने नाम के साथ ही इसके मायने ही बदल डाले हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि पहले मनरेगा में केंद्र सरकार के तहत गारंटी काम मिलता था। लेकिन अब भाजपा ने इसे एक योजना बनाकर छोड़ दिया है। योजना के तहत सरकार चाहेगी तो ही काम मिलेगा जबकि कांग्रेस के समय में मनरेगा के तहत गारंटी से काम दिया जाता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।