{"_id":"698465f0f1eaeee163048303","slug":"video-the-under-21-and-senior-haryana-karate-teams-were-selected-in-bahadurgarh-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में हुआ अंडर-21 व सीनियर हरियाणा कराटे टीम का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में हुआ अंडर-21 व सीनियर हरियाणा कराटे टीम का चयन
अंडर-21 और सीनियर वर्ग की हरियाणा कराटे टीम का चयन बुधवार को बहादुरगढ़ स्थित इंडियन फाइटर्स क्लब में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चयन प्रतियोगिता में हरियाणा के 14 जिलो के खिलाड़ियों ने भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। चयनित खिलाड़ी अब दिल्ली में 27-28 फरवरी व 1 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल कराटे चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए यूनाइटेड कराटे एसोसिएशन के प्रेसिडेंट रजनीश चौधरी ने बताया कि यह चयन प्रतियोगिता पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराई गई, जिसमें खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और फाइटिंग स्किल्स को ध्यान में रखते हुए टीम का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतने की पूरी उम्मीद है।
चयन प्रक्रिया के दौरान रेफरी की भूमिका में सुमित छिल्लर, राजू किडवाल, ईशान, बलराम, सरजीत व चमन लाल ने अहम योगदान दिया। वहीं हरियाणा टीम के कोच विकेश तंवर और मैनेजर जगदीश ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भरत शर्मा अध्यक्ष कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन , सरोज राठी चेयरपर्सन नगर परिषद बहादुरगढ़, प्रधान ओमबीर छिकारा , सुनील जून, चंद्रपाल कादयान विकेश तंवर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नेशनल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।