Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Sanitation workers' strike in Bahadurgarh extended by four days; situation set to worsen; sanitation services in 13 wards crippled.
{"_id":"6a7b104fb21a008daf0764a4","slug":"video-sanitation-workers-strike-in-bahadurgarh-extended-by-four-days-situation-set-to-worsen-sanitation-services-in-13-wards-crippled-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ चार दिन और बढ़ी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, बिगड़ेंगे हालात, 13 वार्डों में सफाई व्यवस्था चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ चार दिन और बढ़ी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, बिगड़ेंगे हालात, 13 वार्डों में सफाई व्यवस्था चौपट
बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रही सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल चार दिन और बढ़ा दी गई है। बहादुरगढ़ में हड़ताल का मंगलवार को छठवां दिन रहा। शहर में 186 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जो 13 वार्डों में सफाई व्यवस्था संभालते हैं। कर्मचारियों के काम पर नहीं आने से इन वार्डों की गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने लगे हैं। हालांकि नगर परिषद की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था कर सफाई कराने का दावा किया जा रहा है, लेकिन कई स्थानों पर गंदगी का उठान नहीं होने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की ओर से मांगों को लेकर लिखित पत्र जारी नहीं किए जाने के कारण हड़ताल बढ़ाने का फैसला लिया गया है। कर्मचारी नेताओं के अनुसार 6, 7 और 8 अगस्त को तीन दिवसीय हड़ताल के बाद 9, 10 और 11 अगस्त तक इसे बढ़ाया गया था। अब हड़ताल चार दिन और जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारी व अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा बंद करना, हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करना, एचकेआरएन को भंग करना और 17 मांगों पर बनी सहमति का पत्र जारी करना शामिल है।
बहादुरगढ़ इकाई की हड़ताल की अध्यक्षता प्रधान राजेश बालगुहेर कर रहे हैं, जबकि मंच संचालन सचिव अमित कुमार ने किया। इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड, कैशियर मुकेश दरोगा, वरिष्ठ उपप्रधान लीला राम, महिला उपप्रधान ऊषा देवी, सह सचिव होशियार सिंह दरोगा, ऑडिटर सुनील, प्रचार सचिव सरोज, जिला ऑडिटर संदीप टॉक सहित इंद्रमल, जय भगवान, सोनू, संदीप, नन्दराम दरोगा, कुलदीप दरोगा, सुनीता, भीम सिंह, बिटु, प्रीतम, मनजीत, विक्रांत, अमन, कांता, प्रमिला, ऊषा और अनीता सहित अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।