{"_id":"69ad546338b5f09e01088b2f","slug":"video-sheetal-chauhan-passed-the-civil-services-exam-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: शीतल चौहान ने पास की सिविल सेवा की परीक्षा, 402वां रैंक किया हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: शीतल चौहान ने पास की सिविल सेवा की परीक्षा, 402वां रैंक किया हासिल
गांव खेड़ी सुल्तान की बेटी शीतल चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 402वीं रैंक हासिल कर जिले और गांव का नाम रोशन किया है। शीतल चौहान ने तीसरे प्रयास में यह बड़ी सफलता हासिल कर अपनी मेहनत और लगन से नया इतिहास रच दिया।
वहीं शीतल की मां ने भी बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि उनकी बेटी ने परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं हैं और यदि उन्हें अवसर और समर्थन मिले तो वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। शीतल चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि अगर पूरी लगन और मेहनत के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ा जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।
ग्रामीणों का कहना है कि शीतल ने अपनी कड़ी मेहनत से यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मन में दृढ़ संकल्प हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। गांव की बेटियों के लिए शीतल चौहान एक प्रेरणा बनकर उभरी हैं। शीतल चौहान के पिता प्रमोद चौहान ने बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उसकी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ाने में माता-पिता का सहयोग बहुत जरूरी होता है। यदि अभिभावक अपने बच्चों को सही मार्गदर्शन और सहयोग दें तो वे जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।