{"_id":"6a3766d9cef18645d909fd83","slug":"video-sub-division-level-yoga-day-celebrated-at-devarkhana-in-badli-yoga-enthusiasts-gathered-in-large-numbers-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बादली के देवरखाना में मनाया गया उपमंडल स्तरीय योग दिवस, बड़ी संख्या में जुटे योग साधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली के देवरखाना में मनाया गया उपमंडल स्तरीय योग दिवस, बड़ी संख्या में जुटे योग साधक
क्षेत्र के देवरखाना में उपमंडल स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रोहतक के मेयर राम अवतार वाल्मीकि ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। एसडीएम विशाल कुमार ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जिया जा सकता है। एसडीएम विशाल कुमार ने भी योगाभ्यास में भाग लिया और नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण माहौल रहा और लोगों ने योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।