{"_id":"68401103a2abcf2d56051f22","slug":"video-there-was-a-scuffle-between-the-police-and-shopkeepers-in-jhajjar-over-encroachment-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में अतिक्रमण को लेकर पुलिस और दुकानदार में धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में अतिक्रमण को लेकर पुलिस और दुकानदार में धक्का-मुक्की
नगर परिषद और यातायात पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियं दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को कच्चा बादली रोड पर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान एक दुकानदार का अतिक्रमण हटाने गई यातायात पुलिस के साथ दुकानदार की बहस हो गई और दोनों तरफ से धक्का-मुक्की हुई। काफ़ी देर तक हंगामा हुआ। बाद में दुकानदार ने माफ़ी मांग ली।
सिलानी गेट क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस ने झज्जर नगर परिषद कर्मचारियों के साथ मिलकर अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। दुकानों के बाहर रखे सामान,साईन बोर्ड,सूचना पट्ट और दुकानदारों के कई-कई फुट तक रखे सामान को परिषद कर्मचारियों ने उठाकर अपने साथ लाए ट्रैक्टर-ट्रालियों में रख लिया।
इस दौरान कई दुकानदार पुलिस और परिषद कर्मचारियों से उलझते हुए भी नजर आए। दुकानदार जहां परिषद कर्मचारियों और ट्रैफिक पुलिस पर धींगामस्ती करने का आरोप लगाते हुए नजर आए, वहीं ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज दुकानदारों को अपनी हद में रहने के लिए चेताते हुए नजर आए। ट्रैफिक इंचार्ज का कहना था कि दुकानदारों ने बीच सड़क तक अपना सामान लगाया हुआ है। जिसकी वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।