रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर सिटी-चंडीगढ़-उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 20989 उदयपुर सिटी-चंडीगढ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई रेल सेवा 27 सितंबर से उदयपुर सिटी से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को 4.05 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर रात 11.00 बजे आगमन व 11.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 9.50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20990, चंडीगढ़-उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई रेल सेवा 28 सितंबर से चंडीगढ़ से प्रत्येक वीरवार व रविवार को 11.20 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर रात 9.15 बजे आगमन व 9.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 5.25 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में राणा प्रतापनगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाडी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र व अंबाला कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाड़ी में 2 सेकेंड एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनोमी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, एक पॉवर कार व एक गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।