{"_id":"69a53114867e4df2a10a1fa0","slug":"video-women-performed-holika-puja-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: महिलाओं ने किया होलिका पूजन, 30 से अधिक स्थानों पर होगा होलिका दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: महिलाओं ने किया होलिका पूजन, 30 से अधिक स्थानों पर होगा होलिका दहन
शहर में रंगों के पर्व होली को लेकर उत्साह चरम पर है। सोमवार को विभिन्न कॉलोनियों और मोहल्लों में महिलाओं ने विधि-विधान से होलिका पूजन किया। महिलाएं अपने बच्चों के साथ पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर होलिका स्थल पर पहुंची और मंगल गीत गाते हुए परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजन के दौरान महिलाओं ने कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा की और नई फसल के दाने अर्पित किए। बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
शहर में 30 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और साफ-सफाई के इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख चौक-चौराहों और कॉलोनियों में शाम को विधिवत होलिका दहन किया जाएगा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस बार 3 मार्च को सूर्यग्रहण होने के कारण मंदिरों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी, जबकि 4 मार्च को दुल्हेंडी (रंगों की होली) मनाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।