{"_id":"69aea3026c594c61f705e5c0","slug":"video-women-were-made-aware-about-various-issues-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: महिलाओं को विभिन्न मुद्दों को लेकर किया गया जागरूक, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: महिलाओं को विभिन्न मुद्दों को लेकर किया गया जागरूक, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन
एमडीडी ऑफ इंडिया, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग और हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैंडल मार्च भी निकाला गया।
डीघल गांव की महिला सुमन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में आज मैं पहली बार आई हूं। मैं चाहती हूं कि यह समारोह प्रतिदिन होना चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रीति ने कहा कि हम अपने अधिकारों की बात करते है। फिर कुछ दिन बाद सब भूल जाते हैं, इसलिए जरूरत इस बात की है कि महिलाएं संगठित हो और अपने हक और दूसरी महिलाओं के हक के लिए संगठित होकर आवाज उठाएं। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिला सोमवती ने कहा कि आज का दिन महिलाओं के सम्मान, बराबरी और अधिकारों की बात करता है। इसके लिए जरूरी है कि हम लैंगिक भेदभाव मिटाने की पहल करें।
जहाजगढ़ से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा ने कहा कि नौजवान पीढ़ी और किशोर-किशोरी भी अन्य लोगों को बराबरी वाली बातें समझा पाएंगे। इस अवसर पर एमडीडी ऑफ इंडिया से जिला समन्वयक मनोज कुमार, कर्मजीत छिल्लर, सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संदीप, सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता पूनम मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।