{"_id":"69fb163293d818a54b00a5cf","slug":"video-bike-rider-dies-after-colliding-with-stray-animal-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: आवारा पशु के टकराने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक रोड पर एचपी प्लांट के सामने आवारा पशु आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक मजदूरी कर घर लौट रहा था। बुढ़ा बाबा बस्ती निवासी 28 वर्षीय दीपक रोहतक रोड पर ट्रक बॉडी मार्किट में मजदूरी करता था।
मंगलवार को भी वह मजदूरी पर गया हुआ था। शाम को काम खत्म करने के बाद बाइक पर घर की तरफ लौट रहा था। जब वह एचपी प्लांट के सामने पहुंचा तो अचानक सामने आवारा पशु आ गया, जिससे उसकी बाइक पशु से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको राहगीरों ने तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक दो बच्चों का पिता था। पुलिस ने बुधवार को इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।