{"_id":"69da71a183b4f620f40463dc","slug":"video-case-registered-in-misdeed-case-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: स्कूल से घर आ रही छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: स्कूल से घर आ रही छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
जुलाना क्षेत्र के एक गांव में शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। एक गांव की लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12 वीं कक्षा में पढ़ती है और मेरी छोटी बहन भी इसी विद्यालय में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। वह और उसकी बहन हर रोज अपने घर से पढ़ने के लिए दुसरे गांव के स्कूल में पैदल जाती हैं। शुक्रवार को वह अपनी बहन के साथ स्कूल से घर की ओर जा रही थी। तो तालाब के पास एक युवक बैठा हुआ था। युवक ने दोनों के पिछे पिछे चलने लगा।उसे देखकर दोनों जल्दी जल्दी चलने लगी तो आरोपी युवक ने उसे पीछे से जकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। आरोपी उसे खेतों की तरफ घसीटकर ले जाने लगा। जब दोनों बहने चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। गांव के पास पहुंचते ही उसकी बहन ने चिल्लाकर अन्य महिलाओं को बुलाया तो उन्हें आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को शिकायत मिली थी कि जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी जुलाना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।