{"_id":"69a540ad725405a362097da6","slug":"video-chaudhary-ranbir-singh-university-celebrates-phag-festival-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया रंगीला फाग महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया रंगीला फाग महोत्सव
सीआरएसयू में सोमवार को ‘रंगीला फाग महोत्सव’ का आयोजन बड़े उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया। महोत्सव में विद्यार्थियों ने एक साथ फाग खेलकर भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। परिसर हरियाणवी रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैनी हरियाणवी वेशभूषा में पगड़ी बांधकर मंच पर पहुंचे। उनकी पारंपरिक पोशाक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि फाग केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का पर्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी लोक परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
महोत्सव में आमंत्रित हरियाणवी कलाकारों ने लोकगीतों की प्रस्तुतियां दीं, जिन पर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक फाग नृत्य किया। ढोलक और नगाड़ों की थाप पर पूरा परिसर झूम उठा। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी साझा की और पारंपरिक खेलों में भी भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।