Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Heavy rainfall occurred in Julana, Jind, leading to waterlogging at the police station and the municipal office.
{"_id":"6a76f548570efc3a530d0ecf","slug":"video-heavy-rainfall-occurred-in-julana-jind-leading-to-waterlogging-at-the-police-station-and-the-municipal-office-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के जुलाना में हुई जोरदार बरसात, पुलिस थाने और नगरपालिका कार्यालय में हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के जुलाना में हुई जोरदार बरसात, पुलिस थाने और नगरपालिका कार्यालय में हुआ जलभराव
शनिवार अल सुबह से ही जुलाना क्षेत्र में जोरदार बरसात का दौर शुरू हो गया। तेज बारिश के कारण कस्बे की गलियों और मुख्य बाजार में जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। बारिश का पानी कई स्थानों पर सड़कों पर जमा होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी दुकानदारों और राहगीरों को हुई।
तेज बरसात के चलते जुलाना के पुलिस थाने और नगरपालिका कार्यालय परिसर में भी पानी भर गया। कार्यालय परिसर में जलभराव होने से कर्मचारियों और विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों को परेशानी हुई। पुलिस थाने के आसपास भी पानी जमा होने से पुलिस कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कस्बे के मुख्य बाजार में कई स्थानों पर बरसाती पानी सड़कों पर जमा हो गया।
दुकानदारों ने बताया कि बरसात के दौरान जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार ऐसी स्थिति बन जाती है। पानी निकासी के लिए बनाई गई नालियों में कई जगह गाद और कचरा जमा होने के कारण बरसाती पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। जुलाना में जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है।
हल्की बारिश में भी कई गलियों में पानी जमा हो जाता है, जबकि तेज बरसात होने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों ने प्रशासन से बरसात से पहले नालियों की सफाई करवाने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। शनिवार को हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव ने नगरपालिका की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।