{"_id":"68ca88626a4fb9025701476c","slug":"video-international-mahayagna-program-organized-on-a-large-scale-in-narwana-2025-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: नरवाना में बड़े स्तर पर अंतरराष्ट्रीय महायज्ञ कार्यक्रम, भाजपा युवा नेता करण प्रताप सिंह हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: नरवाना में बड़े स्तर पर अंतरराष्ट्रीय महायज्ञ कार्यक्रम, भाजपा युवा नेता करण प्रताप सिंह हुए शामिल
अंतरराष्ट्रीय महायज्ञ दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को नरवाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विशेष महायज्ञ कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस मौके पर खरल स्थित रीजनल सेंटर में आयोजित मुख्य महायज्ञ में भाजपा युवा नेता करण प्रताप सिंह अपनी माता शांति बेदी के साथ पहुंचे। रीजनल सेंटर पहुंचने पर स्टाफ ने करण प्रताप सिंह और शांति बेदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पौधा भेंट किया। इसके बाद उन्होंने वेदाचार्यों के साथ यज्ञ वेदी पर बैठकर विधिवत हवन-यज्ञ में आहुति डाली। खरल के बाद करण प्रताप सिंह और उनकी माता शांति बेदी धमतान गांव की यज्ञ शाला, दनोदा गांव स्थित दादा रामेश्वर तीर्थ स्थल और नरवाना शहर के बाबा गैबी साहब मंदिर में आयोजित विशेष महायज्ञ कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। यहां भी उन्होंने पूजा-अर्चना कर यज्ञ में भाग लिया। इस अवसर पर करण प्रताप सिंह ने कहा कि महायज्ञ जैसे कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था को गहरा करते हैं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और राष्ट्रहित की भावना को भी सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित रहा है और उनके जन्मदिवस पर आयोजित ये धार्मिक आयोजन लोगों को सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा देने का काम करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।