Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Police Paraded Through the Market Those Accused of Demanding a ₹2 Crore Ransom in Jind.
{"_id":"69d633c361f9c8116b019846","slug":"video-police-paraded-through-the-market-those-accused-of-demanding-a-rs2-crore-ransom-in-jind-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में 2 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपियों को पुलिस ने बाजार में घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में 2 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपियों को पुलिस ने बाजार में घुमाया
कस्बे के जींद-रोहतक मार्ग पर स्थित ओम भठ्ठे के संचालक से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर बाजार में घुमाया। घटना के बाद से बाजार में भय का माहौल बना हुआ था। पुलिस की कार्यवाही पर पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगे। पुलिस ने 3आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने चारों को बाजार में घुमाया।
गत 24 मार्च को भठ्ठा संचालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जानकारी के अनुसार भठ्ठा संचालक अनूप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मार्च को को दोपहर बाद करीब 4 बजे उसके मोबाइल फोन पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। जब उसने कॉल उठाई तो दूसरी ओर से बोल रहे व्यक्ति ने उसे 2 करोड़ रुपये तैयार रखने की धमकी दी।
उसी दिन रात करीब 9 बजे दोबारा उसी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। इस बार भी आरोपी ने फिरौती की मांग दोहराई और जल्द से जल्द पैसे की व्यवस्था करने को कहा।कॉल करने वाले व्यक्ति ने लॉरेंस बिश्नानोई गैंग का सदस्य रणदीप मलिक के रूप में पहचान बताई। आरोपियों को जुलाना से जींद ले जाया गया है जहां पर पुलिस अधिक्षक मामले का खुलासा करेंगे। आरोपियों की पहचान सोपीपत निवासीआयुष दिल्ली निवासी यश और अंकित रूप में बताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।