{"_id":"6a2141faa3897063760b2606","slug":"video-rain-in-jind-brings-relief-from-heat-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। सुबह के समय तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान रहे। दोपहर तक आसमान में बादल छाने शुरू हो गए और कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश होने लगी। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई।
पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। सुबह से ही तेज धूप के चलते तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया था, लेकिन दोपहर बाद मौसम बदलने से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी सुहावना बना दिया। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही भी बढ़ गई।
बारिश के कारण तापमान में कई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे गर्मी और उमस का असर कम हुआ। किसानों ने भी इस बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना भी है। फिलहाल बारिश के बाद क्षेत्रवासियों को गर्मी से काफी राहत मिली है और मौसम खुशनुमा बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।