Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Residents are outraged over the shifting of the sub-health centre from the Linepar colony; around 6,000 people across three wards are facing inconvenience, and slogans were raised against the Health Department.
{"_id":"6a7af39d324181d3b30d5592","slug":"video-residents-are-outraged-over-the-shifting-of-the-sub-health-centre-from-the-linepar-colony-around-6000-people-across-three-wards-are-facing-inconvenience-and-slogans-were-raised-against-the-health-department-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"लाइनपार कॉलोनी से उप स्वास्थ्य केंद्र शिफ्ट होने पर लोगों में रोष तीन वार्डों के करीब छह हजार लोगों को हो रही परेशानी, स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनपार कॉलोनी से उप स्वास्थ्य केंद्र शिफ्ट होने पर लोगों में रोष तीन वार्डों के करीब छह हजार लोगों को हो रही परेशानी, स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
जुलाना: कस्बे की लाइनपार कॉलोनी में करीब दस वर्षों से चल रहे उप स्वास्थ्य केंद्र को दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने से वार्ड के लोगों में रोष है। लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिना पर्याप्त जानकारी और लोगों की सहमति के उप स्वास्थ्य केंद्र को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया। इससे लाइनपार कॉलोनी के तीन वार्डों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। मंगलवार को वार्ड के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया और उप स्वास्थ्य केंद्र को दोबारा लाइनपार कॉलोनी में शुरू करने की मांग की। वार्ड निवासी हरिओम, राजेंद्र, प्रकाश, लक्ष्मणदास, शेर सिंह आदि ने बताया कि लाइनपार कॉलोनी के तीन वार्डों में करीब छह हजार की आबादी रहती है। लोगों की सुविधा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा करीब दस साल पहले यहां उप स्वास्थ्य केंद्र शुरू किया गया था। उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए वार्ड के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को निशुल्क जगह उपलब्ध करवाने के साथ-साथ बिजली और पानी की सुविधा भी दी थी। लंबे समय से यहां आसपास के लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे थे।लोगों ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र शिफ्ट होने के बाद बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और अन्य मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर जाना पड़ रहा है। खासकर सामान्य जांच, दवाइयां और अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जब कॉलोनी में पहले से स्वास्थ्य केंद्र के लिए जगह और अन्य सुविधाएं उपलब्ध थीं तो इसे दूसरी जगह शिफ्ट करने का कोई औचित्य नहीं है।वार्ड के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की कि लाइनपार कॉलोनी में ही उप स्वास्थ्य केंद्र को दोबारा शुरू किया जाए, ताकि तीनों वार्डों के लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
बाक्स
जुलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र एक चौपाल में चलाया जा रहा था। चौपाल में सामुहिक कार्यक्रम होने से कर्मचारियों को काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि उप स्वास्थ्य केंद्र के दूसरी जगह शिफ्ट होने से वार्ड के लोगों को किसी प्रकार की असुविधा हो रही है तो वार्ड में ही उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की व्यवस्था की जाएगी।
फोटो कैप्शन:
11 जुलाना 01: स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वार्ड के लोग
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।