{"_id":"6a7b1078530f26c0610943b2","slug":"video-theft-at-the-home-of-a-police-intelligence-wing-employee-in-jinds-shiv-colony-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद शिव कॉलोनी में पुलिस खुफिया तंत्र के कर्मचारी के घर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद शिव कॉलोनी में पुलिस खुफिया तंत्र के कर्मचारी के घर चोरी
जींद। शहर की शिव कॉलोनी में पुलिस खुफिया तंत्र में कार्यरत कर्मचारी के घर से महिलाओं ने चोरी कर ली। महिलाएं घर से करीब 60 से 70 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर ई-रिक्शा में बैठकर मौके से फरार हो गईं।
करीब दस दिन पहले शिव कॉलोनी में दिनदहाड़े कुछ महिलाएं ई-रिक्शा से शिव कॉलोनी पहुंचीं। यह महिलाएं पुलिस के खुफिया तंत्र के कर्मचारी के घर में दाखिल हुईं, जिसका फिलहाल निर्माण चल रहा है। घर में मौजूद सामान पर हाथ साफ करने के बाद महिलाएं ई-रिक्शा में बैठकर वहां से निकल गईं। बाद में परिवार के सदस्यों को सामान गायब होने का पता चला। चोरी किए गए सामान की कीमत करीब 60-70 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी चर्चा शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि महिलाओं के ई-रिक्शा में आने और वहां से जाने की गतिविधियां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो सकती हैं। यदि पीड़ित की ओर से पुलिस को शिकायत दी जाती है तो पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर महिलाओं की पहचान करने का प्रयास कर सकती है। हालांकि अभी तक पीड़ित कर्मचारी की ओर से पुलिस को मामले की कोई शिकायत नहीं दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।