{"_id":"69ea24735f1b6746570f86ee","slug":"video-surjewala-targeted-the-bjp-in-the-grain-market-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: गेहूं-सरसों खरीद को लेकर विशेष सत्र बुलाने की मांग, सुरजेवाला ने सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: गेहूं-सरसों खरीद को लेकर विशेष सत्र बुलाने की मांग, सुरजेवाला ने सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अनाजमंडी में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश में खेती-किसानी व्यवस्था को संकटग्रस्त बताया। उन्होंने गेहूं और सरसों की खरीद में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की।
सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से जिम्मेदारी तय करने और किसानों, आढ़तियों व मजदूरों के लिए राहत पैकेज घोषित करने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार 24 फसलों पर एमएसपी खरीद के बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसान अपनी गेहूं बेचने और भुगतान लेने के लिए परेशान हैं। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के चलते किसानों का पीला सोना ही उनके लिए मुसीबत बन गया है। खरीद, उठान और भुगतान की प्रक्रिया में देरी से किसान आर्थिक संकट झेल रहे हैं। आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश की मंडियों में 80 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं पहुंच चुका है, लेकिन करीब 55.81 लाख मीट्रिक टन की ही खरीद हो पाई है। लगभग 25 लाख मीट्रिक टन गेहूं अब भी बिना खरीदे पड़ा है। खरीदी गई फसल का उठान भी धीमा है और बड़ी मात्रा में गेहूं खुले में पड़ा होने से खराब होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि 7.70 लाख किसानों में से केवल 4.62 लाख की फसल खरीदी गई, जबकि लाखों किसान अभी भी इंतजार में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।