Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
The vigilance team arrived to investigate the renovation work done at the Civil Hospital
{"_id":"6942e3dd552c05c05f0df873","slug":"video-the-vigilance-team-arrived-to-investigate-the-renovation-work-done-at-the-civil-hospital-2025-12-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: नागरिक अस्पताल में हुए जीर्णोद्वार के कार्य की जांच के लिए पहुंची विजिलेंस की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: नागरिक अस्पताल में हुए जीर्णोद्वार के कार्य की जांच के लिए पहुंची विजिलेंस की टीम
नागरिक अस्पताल में करीब 15 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से करवाए जा रहे जीर्णोद्वार एवं मरम्मत कार्य में भ्रष्टाचार और भारी लापरवाही के आरोपों की जांच विजिलेंस की तकनीकी टीम ने शुरू कर दी है। इन आरोपों की जांच के लिए पंचकुला से हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो की तकनीकी टीम बुधवार को जींद पहुंची और अस्पताल परिसर में हुए कार्य का निरीक्षण किया।
इस मामले की शिकायत अधिवक्ता सुनील राज बामणिया द्वारा की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अस्पताल के जीर्णोद्वार कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई है तथा निर्माण सामग्री और कार्यप्रणाली में बड़े स्तर पर लीपापोती कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस मामले में 20 दिन पहले विजिलेंस टीम ने अस्पताल प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से इस संबंध में विस्तृत जवाब और रिकॉर्ड मांगे थे।
बुधवार को विजिलेंस की तकनीकी टीम शिकायतकर्ता अधिवक्ता सुनील राज बामणिया को साथ लेकर अस्पताल पहुंची। टीम ने उन सभी स्थानों का निरीक्षण किया, जहां निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया गुणवत्ता के आरोप लगाए गए थे। निरीक्षण के दौरान शिकायतकर्ता ने टीम को मोबाइल फोन के माध्यम से वीडियो भी दिखाए। जिनमें कथित तौर पर निर्माण कार्य में की गई लीपापोती व घटिया सामग्री और नियमों के विपरीत किए गए कार्य बताए गए।
विजिलेंस टीम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, गलियारों, दीवारों, फर्श और अन्य निर्माण स्थलों का तकनीकी दृष्टि से परीक्षण किया। साथ ही अस्पताल प्रशासन से कार्य से जुड़ी सभी शर्तों, टेंडर दस्तावेज, तकनीकी स्वीकृति, गुणवत्ता परीक्षण रिपोर्ट और भुगतान से संबंधित रिकॉर्ड भी मांगे गए हैं। टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि दस्तावेजों की जांच के बाद जरूरत पड़ने पर दोबारा मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को उखड़वाकर उसकी गुणवत्ता की विस्तृत जांच कराई जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।