Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Agriculture Minister Shyam Singh Rana heard 12 grievances at the District Grievance Redressal Committee meeting.
{"_id":"6a3e572e4fcb39750a0fe371","slug":"video-agriculture-minister-shyam-singh-rana-heard-12-grievances-at-the-district-grievance-redressal-committee-meeting-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने की 12 शिकायतों की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने की 12 शिकायतों की सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को आरकेएसडी कालेज के सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में 12 मामलों की सुनवाई की। इनमें से छह शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया, जबकि छह को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया। मंत्री ने छात्रा को फीस के लिए परीक्षा की अनुमति न देने वाले ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल काकोत की मान्यता रद्द करने के निर्देश दिए। साथ ही तीन मामलों में कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए गए। गांव गुलियाणा निवासी विधवा पूनम देवी ने शिकायत दी कि आर्थिक तंगी के कारण फीस जमा न होने पर काकौत के ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल ने उसकी बेटी को पांचवीं कक्षा की परीक्षा देने से रोक दिया तथा स्कूल से निकाल दिया। इतना ही नहीं, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र देने के लिए भी 30 हजार रुपये पुरानी स्कूल फीस जमा कराने की शर्त रखी गई।
जिला शिक्षा विभाग ने बताया कि छात्रा का दूसरे विद्यालय में दाखिला करा दिया गया है, लेकिन कृषि मंत्री ने स्कूल की मान्यता रद्द करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग इस स्कूल की मान्यता रद्द करने के लिए आला अधिकारियों को लिखें। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, विधायक सतपाल जांबा, जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल, डीसी अपराजिता, एसपी मनप्रीत सिंह सूदन, सहायक कलेक्टर शिवानी पांचाल, डीएमसी कपिल शर्मा मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।