{"_id":"69e78475d8fe8c0d050eb503","slug":"video-five-accused-arrested-in-attack-case-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल: लाठी-गंडासी से हमला करने वाले पांच गिरफ्तार, कान पकड़कर बोले-दोबारा ऐसा नहीं करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: लाठी-गंडासी से हमला करने वाले पांच गिरफ्तार, कान पकड़कर बोले-दोबारा ऐसा नहीं करेंगे
मंगलवार को गांव बाता में जमीन रंजिश में दो भाईयों पर लाठी व गंडासी से हमला करने वाले पांच आरोपी पुलिस ने काबू कर लिए। इनमें गांव बाता निवासी सुरेंद्र, धर्मवीर, ओमबीर, सलिंद्र व आशु शामिल हैं। पांचों आरोपियों से पुलिस ने सीआईए वन थाना में उठक बैठक भी लगवाई। सभी आरोपियों ने कान पकड़कर माफी मांगी और बोले कि दोबारा ऐसा नहीं करेंगे। डीएसपी रोहताश कुमार ने पत्रकारों से जानकारी देते हुए बताया कि गांव बात्ता निवासी संजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह खेती-बाड़ी का कार्य करता है और उसका अपने पड़ोसियों के साथ पिछले करीब एक साल से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। यह मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। 18 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे वह अपने भाई राजीव के साथ खेत में बने अपने ढाबे “जय बाबा राजपुरी भोजनालय” के सामने तुड़ी डलवा रहा था। इसी दौरान आरोपी पंकज, अशोक और एक अन्य युवक मोटरसाइकिल पर वहां आए और उन्हें देखकर वापस चले गए। कुछ ही देर बाद नरेंद्र और सुरेंद्र सहित अन्य आरोपी अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर लाठी, गंडासी, पिस्तौल व अन्य हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर दोनों भाइयों को घेर लिया और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।
हमले के दौरान आरोपी निवासी सिंदा ने उसके भाई राजीव को चोटें मारी, जबकि अन्य आरोपियों उसको व उसके भाई को लात-घूंसे व डंडों से वार किए। हमलावरों ने दोनों भाइयों को ढाबे के अंदर जाने से रोकते हुए उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाई और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जिस बारे थाना कलायत में प्राथमिकी दर्ज की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने सीआईए-1 पुलिस को तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए। सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की टीम ने आरोपी गांव बाता निवासी सुरेंद्र, धर्मवीर, ओमबीर, सलिंद्र व आशु को काबू कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह झगड़ा जमीनी विवाद को लेकर था। इस हमले का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पांच लोग दोनों भाइयों पर हमला करते दिखाई दे रहे है। इसी वीडियो की मदद से पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।