{"_id":"6a7db4ad5f8dcbac8200bd4d","slug":"video-kaithal-dc-conducts-surprise-inspection-of-the-district-treasury-office-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल डीसी ने किया जिला खजाना कार्यालय का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल डीसी ने किया जिला खजाना कार्यालय का औचक निरीक्षण
कैथल। डीसी अपराजिता ने वीरवार को जिला खजाना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर में अनियमितता और रिकॉर्ड दुरुस्त न पाए जाने पर उन्होंने जिला खजाना कार्यालय का कार्यभार देख रहे सहायक तथा हाजिरी रजिस्टर का कार्य देखने वाले क्लर्क को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीसी अपराजिता बुधवार दोपहर बाद खजाना कार्यालय पहुंचीं। जहां उन्होंने सबसे पहले स्टोर रूम का निरीक्षण किया। जहां रिकॉर्ड को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश जारी किए। इसके बाद डीसी ने क्लर्क रूम का दौरा किया। जहां उन्होंने हाजिरी रजिस्टर की जांच की। हाजिरी रजिस्टर में छुटटी का आवेदन मिलने के बावजूद उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही मिलने पर डीसी ने जिला खजाना कार्यालय का कार्यभार संभाल रहे सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उस क्लर्क को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जारी किए, जो हाजिरी रजिस्टर का काम देखते हैं।
____
इसके बाद डीसी ने खजाना अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कार्यालय में सुरक्षित कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने तथा अनावश्यक दस्तावेजों को नियमानुसार हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टांप वितरण, डाक टिकटों की बिक्री सहित कोषाधिकारी कार्यालय के विभिन्न कार्यों की मौजूदा स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि वे कार्यालय में व्यवस्था बनाए रखने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। डीसी ने खजाना कार्यालय के बाहर शौचालय को स्वच्छ रखने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि अपने कार्यालय को स्वच्छ रखना सभी का दायित्व है। सभी विभागाध्यक्ष इस बात का ध्यान रखें कि उनके कार्यालयों में अनावश्यक सामान न हो। जो पुराने रिकॉर्ड हैं, उन्हें नियमानुसार तय प्रक्रिया अपनाकर नष्ट करें। आवश्यक रिकॉर्ड को डिजिटाइज करवाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।