Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
VIDEO : Wheat harvesting started in Kaithal, no wheat arrival in any market even on the third day
{"_id":"67ee414173f846fe0308745c","slug":"video-wheat-harvesting-started-in-kaithal-no-wheat-arrival-in-any-market-even-on-the-third-day-2025-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कैथल में गेहूं की कटाई शुरू, तीसरे दिन भी किसी भी मंडी में नहीं हुई गेहूं की आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कैथल में गेहूं की कटाई शुरू, तीसरे दिन भी किसी भी मंडी में नहीं हुई गेहूं की आवक
कैथल में गेहूं का सीजन शुरू हो गया है। वीरवार को तीसरे दिन भी जिले की किसी भी मंडी में गेहूं की आवक नहीं हुई। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी 10 अप्रैल के बाद यह आवक हो सकती है। सीजन को लेकर खरीद एजेंसियों की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, अब खेतों में हाथ से काटे जानी वाली गेहूं की कटाई शुरू हो चुकी है।
वहीं, मंडियों में अभी तक व्यवस्था न बनने से किसानों व आढ़तियों को परेशानी हो रही है। मंडी के बाहर वाली सड़कों पर गहरे गड्ढे हैं, इनमें गेहूं से भरी ट्रालियों के पलटने का डर रहेगा। आढ़ती व किसानों ने बताया कि एक अप्रैल से सभी तैयारियां पूरी की जानी चाहिए, ताकि सीजन के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत न आए।
मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि गेहूं सीजन की शुरूआत हो गई है। अभी तक गेहूं की आवक नहीं हुई है। 10 अप्रैल के बाद गेहूं की आवक होने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।