Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Agriculture Minister Shyam Singh Rana said in Karnal- Army taught a lesson to terrorists in Operation Sindoor
{"_id":"6840029939da725cf707a590","slug":"video-agriculture-minister-shyam-singh-rana-said-in-karnal-army-taught-a-lesson-to-terrorists-in-operation-sindoor-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा बोले- सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को सबक सिखाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा बोले- सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को सबक सिखाया
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने पाकिस्तान की सेना और आतंकियों पर तीखा हमला बोला। करनाल के ऊंचाई गांव में प्रगतिशील किसान नरेंद्र सिंह चौहान की नर्सरी के दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की आर्मी और आतंकी एक जैसे ही हैं। ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमने आतंकी ठिकानों पर हमला किया था, लेकिन पाकिस्तान की मिलिट्री आतंकियों के साथ खड़ी हो गई। जब तक उनकी सेना राजनीति में दखल देती रहेगी, पाकिस्तान में सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है।
मंत्री राणा ने नरेंद्र सिंह चौहान की नर्सरी का दौरा किया, जहां उन्होंने सेव, बादाम, आम, और लीची सहित कई फसलों की नई किस्मों के पौधों का अवलोकन किया। नर्सरी संचालक ने उन्हें जैविक उत्पादों और आधुनिक खेती तकनीकों की जानकारी दी। इस दौरान राणा ने कहा कि कश्मीर में सेब की खेती बरसों से हो रही है, लेकिन अब हरियाणा में भी ऐसी फसलों की खेती लहराएगी। हरियाणा की मिट्टी और आबोहवा उपजाऊ है, और अलग-अलग क्षेत्रों में वहां के माहौल के हिसाब से फसलें उगाई जा सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।