{"_id":"69ea002d427ff6d42502e44a","slug":"video-district-sports-officer-satyaveer-poswal-on-amar-ujala-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: आम आदमी खेल से जुड़ेंगे, तभी निखरेगा खेल कल्चर: सत्यवीर पोसवाल जिला खेल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: आम आदमी खेल से जुड़ेंगे, तभी निखरेगा खेल कल्चर: सत्यवीर पोसवाल जिला खेल अधिकारी
खेलों को आम आदमी से जोड़ना ही बेहतर खेल संस्कृति (स्पोर्ट्स कल्चर) विकसित करने की सबसे बड़ी शर्त है। जब तक समाज के हर वर्ग की भागीदारी नहीं बढ़ेगी, तब तक खेलों में निरंतर सफलता हासिल करना मुश्किल रहेगा। यह कहना है जिला खेल अधिकारी सत्यवीर पोसवाल का।
जिला खेल अधिकारी ने कहा कि जब तक समाज में खेलों को लेकर सकारात्मक माहौल और संस्कृति विकसित नहीं होगी, तब तक बड़े स्तर पर सफलता पाना कठिन रहेगा। इसके लिए जरूरी है कि आम आदमी भी खेल गतिविधियों से जुड़े और बच्चों को खेलों के लिए प्रेरित करे। उन्होंने बताया कि जिले में इस समय करीब 2500 बच्चे विभिन्न खेल नर्सरियों में रोजाना अभ्यास कर रहे हैं। इन नर्सरियों के माध्यम से बच्चों को शुरुआती स्तर पर ही प्रशिक्षण और सुविधाएं दी जा रही हैं, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारा जा सके। प्रदेश सरकार भी खिलाड़ियों को जमीनी स्तर से तैयार करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्हें प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रोत्साहन राशि और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सदा खेलों की पृष्ठभूमि रहा है, हमारी मिट्टी के खिलाड़ियों ने ओलंपिक में भारत को सर्वाधिक पदक दिलवाए हैं। प्रदेश सरकार भी जमीनी स्तर से खिलाड़ियों को उभार रही है और उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दे रही है। ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए हमें खेल के क्षेत्र में एक पावर हाउस बनना होगा तभी उस सपने को हम पूरा कर पाएंगे। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमें लोकल स्तर पर प्रतिभा खोज अभियान चलाने पडे़गें तभी हम इस सपने को सार्थक कर सकते हैं। जिन खिलाड़ियों में अद्भुत प्रतिभा है उन्हें खेल विभाग की खेल नर्सरियों में बेहतर प्रशिक्षण देकर ओलंपिक के लिए तैयार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।