Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Employees of the Public Health Department in Gharaunda, Karnal have been paid their salaries for seven months, strike continues with gate meeting
{"_id":"6878b8abeb4929899e099418","slug":"video-employees-of-the-public-health-department-in-gharaunda-karnal-have-been-paid-their-salaries-for-seven-months-strike-continues-with-gate-meeting-2025-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल के घरौंडा में जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का सात माह से वेतन बकाया, गेट मीटिंग के साथ हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल के घरौंडा में जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का सात माह से वेतन बकाया, गेट मीटिंग के साथ हड़ताल जारी
जन स्वास्थ्य विभाग के कच्चे कर्मचारियों ने सात महीने से वेतन न मिलने और अन्य मांगों के समाधान न होने के विरोध में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गेट मीटिंग की। कर्मचारियों ने विभागीय कार्यालय के बाहर उपमंडल अभियंता (एसडीओ) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक रोजाना दो घंटे गेट मीटिंग और हड़ताल जारी रहेगी।
कर्मचारी नेता संदीप शर्मा और नरेश सेन ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पिछले सात महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते उनके परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार एसडीओ को मांगों के संबंध में नोटिस दिए गए, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी उनकी समस्याओं के प्रति उदासीन हैं और श्रम कानूनों का पालन नहीं किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।